मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर साफ किया है कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की उनकी कोई आकांक्षा नहीं है। मीडिया में चल रही इस तरह की चर्चा से मुझे घोर आश्चर्य होता है। जमुई में बुधवार को समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आपको राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने की चर्चा है। यह सवाल मुख्यमंत्री से मंगलवार को भी भागलपुर में पत्रकारों ने किया था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था।

पांच राज्यों में चल रहे चुनाव परिणाम के बाद राष्ट्रपति उम्मीदवार पर कोई बात हो सकती है क्या? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब बातों से हमलोगों का कोई लेना-देना नहीं है। कोई मतलब नहीं है। ना कोई जानकारी है। हमसे कभी किसी ने इस तरह की बात ही नहीं की है। इस तरह की कहीं कोई बात नहीं है। इसमें ना कोई हमारी रुचि और ना ही दिलचस्पी है। उन्होंने कहा कि हमारी दिलचस्पी समाज सुधार और विकास में है। समाज में प्रेम का और भाईचारे का भाव हो, सब मिलकर चलें, हमारी दिलचस्पी इसी में है। हम शुरू से काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

Source : Hindustan

chhotulal-royal-taste

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *