BJP के फायर ब्रांड विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीन लेने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को वोट देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बचौल AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से अधिकार देना चाहिए।

बचौल ने कहा कि जब देश आजादी पाने के करीब था, उस समय मुस्लिम समुदाय ने देश का विभाजन किया और अपने लिए अलग देश ले लिया। ऐसे में अब उन्हें वहां चले जाना चाहिए। यहां उनका क्या काम? ऐसी मांग करते हुए उन्हें अपने इतिहास को देखना चाहिए। बचौल ने कहा कि मुस्लिम अपनी आबादी लगातार बढ़ा रहे हैं।

उनका उद्देश्य अपनी आबादी बढ़ाकर भारत को मुस्लिम देश बनाना है। उन्होंने मुसलमानों को अल्पसंख्यक कहने पर भी आपत्ति की। कहा कि उनकी आबादी लगातार बढ़ रही है। बचौल ने कहा कि AIMIM देश को इस्लामिक स्टेट बनाने के एजेंडे पर काम कर रहा है। ये मानवता के दुश्मन हैं। इसे समझने के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान की स्थिति को देख सकते हैं।

अल्पसंख्यक शब्द भारत के संविधान के साथ मजाक

बचौल ने कहा कि मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक शब्द भारत के संविधान के साथ मजाक है। संविधान के प्रस्तावना में लिखा है कि हम भारत के लोग। इसलिए कोई अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक नहीं हैं। जो विधानसभा में राष्ट्रगीत नहीं गाएंगे तो विधानसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे।

chhotulal-royal-taste

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *