बिहार के शेखपुरा में रेप की एक ऐसी घिनौनी वारदात हुई है जिसे जानकर आप चिंतित हो जाएंगे कि कैसे छोटे-छोटे बच्चे अब अश्लील वीडियो देखकर ऐसे कृत्य को अंजाम दे रहे हैं.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

दरअसल शेखपुरा जिले में 9 साल की दो बच्चियों के साथ 10-12 साल के आधा दर्जन बच्चों ने गैंगरेप किया. दुष्कर्म की इस घटना को गांव के खेत में अंजाम दिया गया और बच्चियों को मुंह बंद रखने के लिए 3 रुपये और 5 रुपये भी नाबालिग आरोपियों ने दिया.

बच्ची जब घर में रोते हुए आई और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो परिवार के लोग इसकी शिकायत करने के लिए बच्चों के घर पर गए जहां उनसे मारपीट की गई.

वहीं इस मामले में पीड़ित के परिवार ने दो बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. एक पीड़ित बच्ची की दादी के द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस ने पीड़ित बच्चियों का मेडिकल भी कराया है.

prashant-honda-muzaffarpur

इस मामले में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव का यह मामला है. गांव में दो बच्चियां साग तोड़ने के लिए खेत में गई थी तभी 6 बच्चों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है.

nps-builders

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए 2 बच्चों को पुलिस ने पकड़ लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ में बच्चों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा था जिसके बाद उन्होंने रेप की वारदात को अंजाम दिया.

वहीं ये जानकारी भी सामने आई है कि पीड़ित बच्चियों को अपना मुंह बंद रखने के लिए रेप के आरोपी बच्चों ने एक बच्ची को 3 रुपये और दूसरी को 5 रुपये दिए थे.  इतनी कम उम्र के बच्चों द्वारा रेप किए जाने के इस मामले के सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी हतप्रभ हैं.

Source : Aaj Tak

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *