सहारा अपने सभी निवेशकों का पैसा वापस करने के लिए तैयार है। बशर्ते कि सहारा का जमा 24 हजार करोड़ सेबी वापस कर दे। इस बात की जानकारी सहारा के सीनियर एडवोकेट उमेश प्रसाद सिंह ने पटना हाईकोर्ट को दी।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि सेबी के पास सहारा के 24 हजार करोड़ रुपए जमा हैं। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को सहारा के निवेशकों को पैसा वापस करने का आदेश दिया था। सेबी ने मात्र 178 करोड़ रुपये ही वापस किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सेबी को निवेशकों के पैसे से ज्यादा पैसा जमा को वापस करने का आदेश दिया है। फिर भी सेबी पैसा वापस नहीं कर रही है।

clat

न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकलपीठ ने सेबी को इस मामले में सहारा की ओर से दायर हलफनामा का जवाब देने का आदेश दिया। कोर्ट ने सेबी के वकील को हेड क्वार्टर से सलाह मशवरा कर जल्द से जल्द हलफनामा दायर करने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 28 मार्च तय की।

prashant-honda-muzaffarpur

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *