अड़ेर थाना क्षेत्र के ढ़ंगा गांव के ठाकुर टोल में रिश्तों का शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी पुत्र ने अपनी पत्नी व पुत्र-पुत्री के साथ मिलकर अपनी मां की ही हत्या कर दी। मृतका गुलाब देवी (65) के साथ मारपीट की, धारदार हथियार से वार किया और अंत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने मृतका के पुत्र किशोरी राय, बहु घुरनी देवी, पोता सतीश राय और पोती प्रीति कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

जानकारी के मुताबिक, ढ़ंगा गांव की गुलाब देवी अकेले रहती थी। बकरी पालन और वृद्धावस्था पेंशन की राशि के सहारे वह अपना गुजर बसर कर रही थी। सोमवार की सुबह उनका एकलौता पुत्र किशोरी राय आया और अपनी मां से रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर पुत्र ने अपनी पत्नी व पुत्र-पुत्री के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि महिला के साथ काफी मारपीट की गई जिसमें उसके हाथ और पैर टूट गए। उसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। फिल गला दबाकर उसकी सांसें रोक दी गई। मारपीट व गला दबाकर हत्या की सूचना ग्रामीणों ने अड़ेर थाना को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं देने पर पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। लोग घटना से अचंभित हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि कैसे एक एकलौता बेटा अपनी मां के साथ इस तरह के घिनौने वारदात को अंजाम दे सकता है।

Source : Dainik Jagran

clat

prashant-honda-muzaffarpur

nps-builders

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *