बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बस थोड़ी देर में घोषित करेगा। इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 3 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार जो कक्षा 12 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in और एचटी पोर्टल पर भी देख सकते हैं।

Bihar Board Inter Result 2022, Bihar Board Website Crash

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 मे 13 लाख 46 हजार छात्र शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड रिजल्ट 2022 (Bihar Board Results 2022) जारी होने से पहले ही छात्रों व अभिभावकों ने वेबसाइट ओपन करना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से बिहार बोर्ड वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लोड काफी बढ़ गया है।

prashant-honda-muzaffarpur

बिहार बोर्ड सर्वर पर ज्यादा संख्या में लोगों के एक्टिव होने की वजह से ऑफिशियल वेबसाइट (Bihar Board Website) क्रैश हो गई है। ऐसे में बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र और उनके अभिभावक काफी परेशान हो रहे हैं। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार बोर्ड वेबसाइट के क्रैश होने से परेशान होने की जरूरत नहीं है (How To Check Bihar Board Inter Result 2022). इस स्थिति में छात्र और उनके परिजन थर्ड पार्टी वेबसाइट से भी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

biharboardonline.bihar.gov.in

secondary.biharboardonline.com

results.biharboardonline.com

– onlinebseb.in

-indiaresults.com

-examresults.net

BSEB Bihar Inter Result 2022 फोन पर कैसे करें चेक

-अपने फोन पर गूगल खोलें।

-सर्च बॉक्स में ‘results.biharboardonline.com’ टाइप करें।

-रिजल्ट लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

-रोल कोड और रोल नंबर एंटर करें।

-सिक्योरिटी क्वेश्चन का जवाब सबमिट करें।

-ऑनलाइन मार्कशीट मिलेगी।

ऐसे करें SMS से रिजल्ट चेक (How To Check BSEB 12th Result Via SMS)

मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।

निम्न प्रारूप में एक एसएमएस टाइप करें: BIHAR12 <space> ROLL-NUMBER।

अब, इस एसएमसएस को 56263 पर भेज दें।

अधिक स्पष्टीकरण के लिए एक उदाहरण दिया जा रहा है. यदि किसी छात्र का रोल नंबर 12345678 है, तो

BIHAR12 12345678 टाइप करें।

अब इसे 56263 पर भेज दें।

clat

बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए हेल्पलाइन

अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे कक्षा 12वीं के छात्र किसी भी समस्या के मामले में बीएसईबी हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के अधिकारियों से 0612 2230009 या [email protected], biharboard.ac.in/contact-us पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

 

nps-builders

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

 

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *