घरेलू विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता की गला काटकर हत्या कर दी. हत्या की ये घटना पटना के दानापुर इलाके फुलवारी शरीफ से है. कलयुगी पुत्र ने मामूली विवाद में इस घटना को अंजाम दिया और अपने ही पिता की गाला काटकर हत्या कर दी.

nps-builders

हत्या की वजह घर का मामूली विवाद बताया जाता है. धर्मपुर गांव में हुई ये घटना बुधवार की देर रात की है. घटना की जानकारी के बाद फुलवारी शरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया. मृतक का नाम राजाराम चौहान बताया जाता है और मारने वाले का नाम धर्मवीर चौहान जो मृतक का पुत्र बताया जाता है. इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने खोज कर निकाल लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया है.

prashant-honda-muzaffarpur

परिजनों में घटना के बाद मातम का माहौल है. इस मामले में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक मामले में फुलवारीशरीफ थाने में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसे उसके पिता ने छुड़ाया था, और अब उसी कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की गला काटकर हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक आरोपी स्मैक भी लेता रहा है जिसे लेने से उसके पिता बार-बार मना भी करते थे. यही कारण है कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है.

Source : News18

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *