बिहार के भागलपुर में अपने ससुराल में होली खेल कर अपनी दो सालियों को लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे जीजा ने बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे  में जीजा और एक साली की मौत हो गई. जबकि दूसरी साली बुरी तरह से घायल हुई है. उसको गंभीर अवस्था में भागलपुर रेफर किया गया है. घटना तारापुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर की है.

बताया जा रहा है कि ट्रिपल लोडिंग  के चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वो सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना तारापुर थाना को दी जिसके बाद तारापुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस बाइक सवार तीनों लोगों को उठा कर इलाज के लिए तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले आई जहां एक युवक और एक युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि एक अन्य युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया.

पुलिस के मुताबिक भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी सुबोध बिंद शुक्रवार को अपने ससुराल टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के बरुई होली खेलने आया था. होली खेल कर वो अपनी दो सालियों पार्वती कुमारी और रूपा कुमारी को अपने मोटरसाइकिल पर बिठा कर सुल्तानगंज अपने घर लेकर जा रहा था. इस दौरान ट्रिपल लोडिंग के कारण रास्ते में तारापुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से टकरा गई जिससे बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे. इस दुर्घटना में सुबोध बिंद और पार्वती कुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रूपा गंभीर से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

nps-builders

बताया जाता है कि मृतक सुबोध बिंद की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और दस दिन पहले वो एक बेटी का पिता बना था. सुबोध दिल्ली में रह कर मजदूरी करता था. बीते गुरुवार को वो होली की छुट्टी लेकर दिल्ली से अपने घर लौटा था.

Source : News18

prashant-honda-muzaffarpur

clat

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *