केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी की गठबंधन वाली बिहार सरकार पर हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला प्रशासन से पूछा कि कि बेगूसराय के रजौड़ा में हिन्दू सुरक्षित नहीं रहा तो वो कहां जाएं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पूछा कि कश्मीर फाइल्स देखने के बाद रात भर सो नहीं सका लगा हिन्दू कहां जाएगा.

गिरीराज ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू को मारा गया काटा गया धर्म परिवर्तन कराया गया बंग्लादेश में मंदिर तोड़ा गया. बेगूसराय में हिंदू पर बच्चों के विवाद में एक जुट होकर हथियार और तलवार से हमला किया गया है. अगर प्रशासन मामले में लीपापोती की तो वह कोई भी कदम उठाने को मजबूर होंगे. गिरिराज सिंह का ये बयान एक विवाद के बाद सामने आया.

clat

दरअसल स्कूल में दो बच्चों के मामूली विवाद में शुक्रवार की शाम मुफस्सिल थाना के रजौड़ा गांव में एक पक्ष के लोगों ने दुकान पर हमला कर दुकानदार समेत कई लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस हमले में घायल लोगों से मिलने के लिए गिरिराज सिंह अस्पताल में पहुंचे. रजौड़ा गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया. लेकिन इस दौरान वो अपनी ही पार्टी के गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधते नजर आए.

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *