बिहार के बांका जिले के चान्दन थाना क्षेत्र में शनिवार को चार दरिंदो ने आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया और गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। बच्ची चांदन पंचायत की रहने वाली थी। मामले में परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और एक आरोपी के बेटे को जमुई से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना के विरोध में सैकड़ों महिलाओं और बच्चियों ने रविवार दोपहर चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग को चांदन बस स्टैंड के समीप करीब दो घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया।

पीड़ित परिजनों के अनुसार उक्त बच्ची शनिवार की दोपहर दो बजे अपने पांच वर्षीय भाई के साथ घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित दुर्गा मंदिर के पास होली खेलने गयी थी। इसी दौरान लाल रंग के एक टोटो वाले ने बच्ची और उसके भाई को टोटो में बैठा लिया। कुछ दूर आगे जाने के बाद उसके भाई को उतार दिया और बच्ची को लेकर फरार हो गया। बच्ची के गायब होने की शंका पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की और मौखिक जानकारी चांदन थाना को भी दी।

clat

शनिवार देर शाम परिजन जब टोटो वाले के घर पहुंचे तो वह घर से फरार मिला। रात 11 बजे खोजबीन के दौरान चांदन रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे बने नाले के पास दो चार कुत्तों को मंडराते देख जब परिजन वहां पहुंचे तो बालू से ढंके बच्ची के पैर पर नजर आए। बालू हटाकर देखने पर बच्ची की नग्नवस्था में लाश मिली। बच्ची के शव पर जगह जगह चोट और खरोच के निशान थे। दरिंदो ने उसकी आंखें भी निकाल दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *