दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से एक बड़ी खबरआई है. यहां आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय विक्रेता को गोली मारकर घायल कर दिया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने बिहार निवासी पारस मंडन के रूप में पहचाने गए एक विक्रेता पर गोलीबारी की और उसे घायल कर दिया. उसे अब अस्पताल ले जाया गया है. अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है.

इससे पहले, मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में तजमुल मोहि-उद-दीन नामक एक नागरिक को आतंकवादियों ने उसके आवास के पास करीब से गोली मार दी थी. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

clat

अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है. भय फैलाने के लिए नागरिकों को निशाना बनाते रहे हैं. इससे पहले भी आतंकी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

इस घटना के बाद इलाकें में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर के हत्या की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतक के घर में सबका रो-रोकर बुरा हाल है. वो कश्मीर पुलिस ने इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

Source : Zee News

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *