बिहार में जुलाई तक सभी जिला एवं अनुमंडल अस्पतालों में दीदी की रसोई शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग ने जीविका दीदियों के सहयोग से संचालित किए जाने वाले दीदी की रसोई नामक कैंटीन सुविधा देने को लेकर पहल तेज कर दी है। सूत्रों ने बताया कि जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में कैंटीन को लेकर स्थल को चिह्नित किया जा रहा है। कैंटीन के संचालन को लेकर अस्पताल परिसर में ही स्थल चिह्नित किए जाने को प्राथमिकता दी जा रही है। अस्पताल परिसर में स्थल उपलब्ध कराए जाने को लेकर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को भी कहा गया है।

21 अस्पतालों में स्थल का चयन किया जाना है : राज्य के 21 अस्पतालों में कैंटीन को लेकर स्थल का चयन किया जाना है। वर्तमान में 37 में 34 जिला अस्पतालों और 46 अनुमंडलीय अस्पतालों में से 28 में दीदी की रसोई कैंटीन का संचालन शुरू किया जा चुका है। कुल 83 अस्पतालों में इसकी सुविधा दी जानी है। अबतक 62 अस्पतालों में कैंटीन सुविधा का संचालन शुरू हो गया है।

रियायती दरों पर शुद्ध व पौष्टिक भोजन मिलता है

दीदी की रसोई कैंटीन का संचालन पूरी तरह से जीविका दीदियों के सहयोग से संचालित किया जाता है। खाना बनाने से लेकर उसकी बिक्री किए जाने तक की सुविधा इस कैंटीन में जीविका दीदी के माध्यम से ही प्रदान की जाती है। इसमें रियायती दरों पर शुद्ध व पौष्टिक भोजन मिलता है।

clat

37 में 34 जिला अस्पतालों और 46 अनुमंडलीय अस्पतालों में से 28 में दीदी की रसोई कैंटीन का संचालन शुरू किया जा चुका है।

Source : Hindustan

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *