हैदराबाद के एक कबाड़ गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई. बताया जा रहा है कि गोदाम बोयागुड़ा इलाके में स्थित था और सुबह 4 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. इस हादसे में 11 मजदूरों की मौत हो गई. इनमें से 10 बिहार के छपरा के आजमपुरा गांव के थे. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में लगी आग

बताया जा रहा है कि गोदाम में 12 मजदूर काम करते थे. इनमें से 11 की मौत हो गई. 1 की ही जान बच पाई है. पुलिस के मुताबिक, सभी 11 मजदूरों के शव पहले फ्लोर पर मिले हैं. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सही वजह का पता चल पाएगा.

हादसे में इन मजदूरों की हुई मौत

हादसे में बिहार के रहने वाले शिकंदर, बिट्टू, दामोदर, चिंटू, राजेश, दीपक, पंकज, दिनेश, शिकंदर, राजेश की जलकर मौत हो गई. ये सभी 1.5 साल पहले ही हैदराबाद में काम करने पहुंचे थे.

5-5 लाख रुपए के आर्थिक मदद का ऐलान

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने आग की घटना में बिहार के मजदूरों की मौत पर दुख जताया. इतना ही नहीं उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने मजदूरों के शव को बिहार भेजने की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं. शव बुरी तरह से जल गए हैं. ऐसे में उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा.

पीएम मोदी ने जताया दुख

हैदराबाद आग हादसे में मजदूरों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा, आग की घटना में मारे गए लोगों की खबर से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. पीएम मोदी ने हर मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा

हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से बिहार के 11 मजदूरों की मौत हो गयी है, जिसमें 10 मजदूर छपरा के है. खबर मिलते ही छपरा में मातम पसर गया है. हैदराबाद अग्निकांड पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परीजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है. हैदराबाद अग्निकांड का मामला आज विधान परिषद में भी गूंजता रहा.

शव को बिहार लाने के लिए सरकार करेगी सहायता

कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद मिश्रा ने शव को बिहार लाने और आर्थिक सहायता की मांग की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वहां की सरकार ने भी राहत की घोषणा की है. केंद्र सरकार ने भी राहत की घोषणा की है. सीएम ने अधिकारी को निर्देश दिया है कि उनके शव को बिहार लाया जाए और हर संभव सहायता दिया जाएगा.

Source : Aaj Tak

clat

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *