बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी वाली खबर है. बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने नए वित्तीय वर्ष 2022–2023 के लिए बिजली की दर में किसी तरह के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने आज पटना में जन सुनवाई के दौरान विद्युत शुल्क को लेकर बड़ी घोषणा की है.

nps-builders

विधुत विनियामक आयोग के चेयरमैन शिशिर कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर यह है कि नए वित्तीय वर्ष में उन्हें किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा. यानी पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 का विधुत शुल्क ही 2022- 23 यानी नये वित्तीय वर्ष में भी जारी रखने का फैसला किया गया है.

prashant-honda-muzaffarpur

बिजली कंपनियों ने विद्युत विनियामक आयोग के सामने स्लैब परिवर्तन का प्रस्ताव दिया था. लेकिन विद्युत विनियामक आयोग ने विद्युत कंपनियों की मांग को खारिज कर दिया है. विद्युत विनियामक आयोग ने अपने फैसले में ऑक्सीजन यूनिट से जुड़े संस्थानों को विद्युत शुल्क में राहत देने का फैसला किया है. यह लगातार दूसरा साल है जब बिहार में विद्युत शुल्क में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

विद्युत विनियामक आयोग के फैसले का आम लोगों के अलावा विभिन्न व्यवस्था विभिन्न व्यवसायिक संगठनों ने स्वागत किया है. यह लगातार दूसरा साल है जब बिहार में विद्युत शुल्क में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

Source : News18

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *