बिहार पुलिस ने होली को लेकर राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। शांति भंग करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बी-सैप की 31, अर्द्धसैनिक बल की 3 और रिजर्व बल की 12 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। करीब 19 हजार प्रशिक्षु सिपाही, 2768 प्रशिक्षु एएसआई और 5100 होमगार्ड भी ड्यूटी में लगाए गए हैं।

इस अवधि में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को संवेदनशील इलाकों की पहचान कर अतिरिक्त बल और दंडाधिकारियों की तैनाती का निर्देश दिया है।

एडीजी विधि-व्यवस्था पंकज कुमार दराद ने कहा कि होली और रमजान के दौरान शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD