MUZAFFARPUR : गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनियां गांव में 17/18 मार्च 2026 की रात्रि में हुई घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी, पूर्वी, मूज़फ्फरपुर रामनाथ कुमार को मामले की जांच के लिए प्रतिनियुक्त किया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि घटना की विस्तृत, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही जल्द से जल्द तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा सके। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और हर पहलू की गहराई से पड़ताल की जाए।

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर गायघाट थाना में कांड संख्या 71/26, दिनांक 18 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही स्थानीय स्तर पर चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने त्वरित हस्तक्षेप किया है।

जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूरी जांच प्रक्रिया निष्पक्षता के साथ संपन्न हो, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और कानून व्यवस्था पर आम लोगों का विश्वास बना रहे।












