बिहार के समग्र विकास, उद्यमिता संवर्धन, शिक्षा विस्तार और सामाजिक नवचेतना को जनांदोलन बनाने वाले लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) अभियान ने आगामी चार महीनों के लिए राष्ट्रीय स्तर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी कर दी है। बिहार, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरू और रांची में आयोजित होने वाले ये आयोजन न केवल बिहार के विकास मॉडल को नए आयाम देने वाले हैं, बल्कि देश-विदेश में बसे लाखों बिहारवासियों को एक साझा मंच पर जोड़ने का माध्यम भी बनेंगे।


अभियान के मुख्य उपलब्धियाँ: बिहार विकास की नई आधारशिला

लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान पिछले वर्षों में एक सामाजिक आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है। इसके अंतर्गत—

  • 2,75,000+ लोग जाति, संप्रदाय, लिंग, भाषा और विचारधारा के मतभेदों से ऊपर उठकर सीधे जुड़े हैं।

  • 15 जिलों के 28 निःशुल्क शिक्षा केंद्रों में लगभग 2000 वंचित बच्चे पढ़ रहे हैं, जिनमें से 23 केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित गार्गी पाठशालाएँ हैं।

  • 600+ स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन मिला है।

  • 2028 तक हर जिले में 5 सफल स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य, जिससे प्रति स्टार्टअप 100+ रोजगार सृजित किए जा सकें।

  • अब तक 2300+ कार्यक्रमों का आयोजन भारत और विदेशों में हो चुका है।

  • 20,000+ महिलाएँ गार्गी अध्याय में सक्रिय, वहीं

  • जीवक अध्याय के चिकित्सकों द्वारा 300+ निःशुल्क शिविरों में 50,000+ लोगों का उपचार किया गया है।

यह अभियान शिक्षा, उद्यमिता, समता और सामाजिक समरसता को अपना आधारमंत्र मानकर आगे बढ़ रहा है।


आगामी 4 महीनों में होने जा रहे महत्वपूर्ण आयोजन

अभियान द्वारा घोषित कार्यक्रमों में उद्यमियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, शिक्षाविदों और बिहार की युवा प्रतिभाओं की व्यापक भागीदारी होगी। प्रमुख आयोजन इस प्रकार हैं:

1. रांची संवाद

📅 14 दिसंबर 2025

📍 मयूरी सभागार, रांची

2. ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव (सीजन 3)’ – बेंगलुरू

📅 21 दिसंबर 2025

📍 ऑक्सफोर्ड कॉलेज सभागार

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे।

साथ ही विधायक संजीव चौरसिया, मिथिलेश तिवारी और रत्नेश कुशवाहा विशिष्ट अतिथि होंगे।

दक्षिण भारत में बसे बिहारवासियों और उद्यमियों के लिए यह कॉन्क्लेव नए निवेश अवसरों को बढ़ावा देगा।

3. Bihar Development Summit – हैदराबाद

📅 18 जनवरी 2026

📍 T-Hub, Hitech City

इस आयोजन में बिहार के उप-मुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि होंगे।

यह साउथ इंडिया के IT, स्टार्टअप और निवेश जगत को बिहार के विकास एजेंडा से जोड़ने का मंच बनेगा।

4. LIB Literature Festival – पटना

📅 8 फरवरी 2026

📍 विद्यापति भवन, पटना

5. Bihar Development Summit – नई दिल्ली

📅 22 फरवरी 2026

📍 तालकटोरा स्टेडियम, खुले परिसर में भव्य आयोजन

देश-दुनिया के प्रमुख कॉर्पोरेट लीडर्स, शिक्षाविद, नीति विशेषज्ञ, स्टार्टअप संस्थापकों और युवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति अपेक्षित।

उप-मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को आमंत्रण भेजा गया है।

6. गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 – पटना

📅 8 मार्च 2026

7. लेट्स इंस्पायर बिहार – 5वाँ स्थापना दिवस

📅 22 मार्च 2026

📍 बापू सभागार, पटना


2047 तक ‘विकसित बिहार’ का विजन

अभियान का मानना है कि “विकसित भारत का सपना विकसित बिहार के बिना अधूरा है।”

इसी उद्देश्य से शिक्षा, स्किल, उद्यमिता और सामाजिक सामंजस्य को केंद्र में रखकर व्यापक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है।

आज अभियान से जुड़ा हर युवा, महिला, चिकित्सक, किसान, शिक्षक और उद्यमी बिहार के नए भविष्य, नई कथा और नए गौरव का निर्माणकर्ता बन चुका है।


उद्यमिता क्रांति: हर जिले में 5 सफल स्टार्टअप का लक्ष्य

2028 तक—

  • 225+ सफल स्टार्टअप

  • कम से कम 25,000+ नए रोजगार

  • बिहार को “स्टार्टअप हब ऑफ़ ईस्ट इंडिया” बनाने की परिकल्पना है।

दिल्ली, दुबई, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, वडोदरा, हैदराबाद और पटना में आयोजित उद्यमिता सम्मेलनों से बिहार के युवाओं को निवेशकों और मेंटर्स से सीधा जुड़ने का अवसर मिला है।


अभियान का संदेश

“बिहार का अतीत गौरवशाली रहा है। यदि हम मिलकर प्रयास करें, तो भविष्य भी उज्ज्वलतम होगा।

लेट्स इंस्पायर बिहार, हर बिहारवासी का आंदोलन है —

एक ऐसा बिहार बनाने के लिए जहाँ

न शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़े,

न रोजगार के लिए,

न इलाज के लिए।”

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD