MUZAFFARPUR : समस्तीपुर मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15910 के स्लीपर कोच S6 में सफर कर रही एक महिला यात्री ने गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा के दौरान बच्ची को जन्म दिया। घटना की सूचना रेल मदद पर दर्ज की गई, जिसका कंप्लेंट नंबर 6002143837 और रेफरेंस नंबर 2025090400936 है।

सूचना मिलते ही ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सुबह 06:10 बजे पहुंचने पर महिला आरक्षी श्वेता लोधी और आरक्षी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला और नवजात की स्थिति की जांच की। दोनों को स्वस्थ पाया गया।

महिला का नाम बेबी सुल्ताना (23 वर्ष) है, जो अपने पति आलम गिर के साथ यात्रा कर रही थीं। दंपति रोहतक से न्यू कूच बिहार तक स्लीपर टिकट पर सफर कर रहे थे। हाजीपुर स्टेशन पार करने के बाद अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और महिला ने बाथरूम में बच्ची को जन्म दिया।

बाद में DMO मुजफ्फरपुर, डॉक्टर एस. चौधरी और उनकी टीम ने मां और बच्ची की प्राथमिक जांच कर उन्हें बेहतर देखभाल के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस टीम ने दोनों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में मां और बच्ची दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD