बिहार चुनाव का बिगुल बजते ही बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में टिकट को लेकर घमासान हो गया. रविवार को बीजेपी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता टिकट चुनाव लड़ने की टिकट पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे. इसी के बीच कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी की गाड़ी को रास्ते में रोक लिया और मारपीट शुरू हो गई.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने अभी तक प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए हैं. जानकारी के लिए बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए 1 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है जिसको लेकर सभी प्रत्याशियों में खलबली मची हुई है. वहीं बीजेपी और जेडीयू ने अपने गठबंधन को लेकर सीटों की संख्या को भी तय नहीं किया है.

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD