ललन पासवान (Lalan paswan) इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद राजनीति में कूद पड़े. ललन पासवान का कहना है कि उनकी यह तमन्ना थी कि वो अपनी पहली तनख्वाह से एक भैंस खरीदें.पहली बार विधायक बने बीजेपी के ललन पासवान ने अपनी पहली सैलरी से भैंस खरीदने की वर्षों पुरानी तमन्ना पूरी की

ललन पासवान इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद राजनीति में कूद पड़े. ललन पासवान का कहना है कि उनकी यह तमन्ना थी कि वो अपनी पहली तनख्वाह से एक भैंस खरीदें. उनका बचपन से ही गाय-भैंस से विशेष लगाव रहा है. उनके पिता हेड क्लर्क थे और वे घर की जरूरतों के लिए मनी ऑर्डर कर दिया करते थे. ललन अपने दादा के साथ गांव में ही रह कर पढ़ाई करते थे. जहां उनके पास 5-6 भैंसे हुआ करती थीं.

ललन पासवान ने स्कॉर्पियो खरीदने के लिए विधानसभा से लोन लिया था. अब एक बार फिर, वे भैंस खरीद कर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. ललन पासवान ने 60 हजार रुपए की लागत पर एक भैंस खरीदी है. 12 सालों बाद दरवाजे पर भैंस खड़ी देख ललन पासवान काफी खुश हैं.

ललन खुद को हाईटेक विधायक मानते हैं जो सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय रहता है. अपने हर गतिविधि की जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं. उन्होंने भैंस और नई गाड़ी खरीदने की जानकारी भी फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर दी थी.

लालू प्रसाद के एक फोन कॉल से बिहार में सरकार गठन से पहले ही ललन पासवान सुर्खियों में आ गए थे. ललन पासवान बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं

Input: News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD