पटना: राजधानी से बड़ी खबर आ रही है बीएमपी 1 में दो कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मार ली है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों के हालत नाजुक बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही बीएमपी में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि एक महिला और एक पुरूष कॉन्सटेबल ने खुद को गोली मारी है. मौके पर कई वरीय अधिकारी पहुंच चुके हैं.

मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की है. एसएसपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है, इसके साथ ही एफएसएल टीम की भी सूचना दी गई है. इस घटना के बाद से पूरे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल कायम है. पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल ने खुद को किन कारणों से गोली मारी है, इसका पता नहीं चल सका है. घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है

Input: News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD