UP : नजीबाबाद के वेद विहार कॉलोनी निवासी बीएसएफ जवान राहुल (28) ने शनिवार दोपहर अपने डेढ़ वर्षीय बेटे प्रणव को सीने से लगाकर गंगा बैराज पुल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि पत्नी की गुमशुदगी और ससुराल पक्ष की दहेज उत्पीड़न शिकायत से वह गहरे तनाव में था। फिलहाल पुलिस और गोताखोर गंगा में दोनों की तलाश कर रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे राहुल टैक्सी से बेटे को लेकर गंगा बैराज पुल के गेट नंबर 17 पर पहुंचा। वहां उसने पहले चप्पल और मोबाइल किनारे रख दिए और अचानक बेटे को गोद में लिए पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गया। टैक्सी चालक ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर नाकाम रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Upgrade your storage instantly – PiBOX India 2.5” Hard Drive Enclosure (Type-C, USB 3.1 to SATA III, 6Gbps, Tool-Free) – perfect for SSD & Laptop HDD. Click on the photo to buy!

पहचान पत्र से पता चला कि युवक बीएसएफ जवान राहुल है, जो कुछ समय से अवकाश पर घर आया हुआ था। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और मोटरबोट की मदद से जवान और उसके बच्चे की खोज शुरू की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

पारिवारिक विवाद बना त्रासदी का कारण

राहुल ने करीब तीन साल पहले मनीषा से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। बीते दिनों मामूली कहासुनी के बाद मनीषा ने भी गंगा में छलांग लगा दी थी, जिसकी तलाश अभी तक जारी है। इसके बाद मनीषा के परिजनों ने राहुल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इन घटनाओं से मानसिक रूप से टूटे राहुल ने आखिरकार यह कदम उठा लिया।

एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि जवान पहले से ही पत्नी की गुमशुदगी से परेशान था। इसी तनाव के बीच उसने शनिवार को बेटे संग नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश कर रही है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD