पटना के बापू टावर, गर्दनीबाग में आज लाडो बानी फ़ैन्स क्लब (ट्रस्ट) के तत्वावधान में पंडित राजकुमार शुक्ल की 150वीं जयंती पर “चंपारण सत्याग्रह विमर्श एवं पं. राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं छठी मइया फ़ाउंडेशन के चेयरमैन संदीप कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि —
“अंग्रेज़ों की तिनकठिया प्रथा ने किसानों की कमर तोड़ दी थी, लेकिन पंडित राजकुमार शुक्ल ने महात्मा गांधी को चंपारण बुलाकर भारत में पहला सत्याग्रह करवाया, यदि पंडित शुक्ल न होते तो गांधीजी का भारत से इतना गहरा नाता नहीं बन पाता.
सभा के दौरान किसानों और युवाओं ने जोरदार नारों से वातावरण गुंजा दिया —
समारोह का संचालन रागिनी पटेल (अध्यक्ष, लाडो बानी फ़ैन्स क्लब ट्रस्ट) ने किया। कार्यक्रम में सुमित कुमार वत्स, महासचिव – पं. राजकुमार शुक्ल स्मारक न्यास सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर किसानों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों को “पं. राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही, स्थल पर लगी प्रदर्शनी में “तिनकठिया प्रथा और चंपारण सत्याग्रह” से जुड़ी ऐतिहासिक झलकियाँ प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और “जय हिंद – जय बिहार” के नारों के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे किसानों के सम्मान और न्याय की मशाल को आगे बढ़ाते रहेंगे।


