पटना, 30 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर अस्पताल को फंक्शनल करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि यह 100 बेड का पांच मंजिला मॉडल अस्पताल होगा, जिसमें मरीजों के इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल भवन की छत पर सोलर प्लेट भी लगाई जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से बीमारियों का उपचार अधिक सुगमता से हो सकेगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD