मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में घोटाला हो रहा है, और उनको खबर तक नहीं हैं. तजा मामला सामने आया है नालंदा के इस्लामपुर प्रखंड से. जहां ग्रामीण सड़क निर्माण में 35 लाख रुपयों की निकासी तो हुई लेकिन इसका एक हिस्सा भी सड़क बनाने के काम नहीं आया. ऐसे में इन पैसों का घोटाला होने की बात सामने आ रही है.

इस्लामपुर – गया रोड से गुड़रु गांव तक जाने वाली करीब 1.075 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया जाना था. जिसमें कार्य आरंभ की तिथि 02-7-2019 और कार्य समाप्ति की तिथि 01-7-2020 रखी गई थी. लेकिन आज तक यहां सड़क निर्माण कार्य हुआ ही नहीं. रातों रात सड़क निर्माण कार्य की बोर्ड लगा दी गयी.

इस बात से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. ग्रामीणों का आरोप है कि जब सड़क बनी ही नहीं तो सड़क निर्माण का बोर्ड क्यों लगाया गया है. इस बात से यह साफ़ है कि निकाले गए पैसों का गबन हुआ है.

Source : Live Cities

मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD