पटना में आयोजित बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता 2026 में मुजफ्फरपुर की प्रतिभाशाली बालिका दिशा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता पटना के प्लीजेंट वैली स्कूल, संदलपुर/कुम्हरार में संपन्न हुई, जिसमें राज्यभर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बालिका वर्ग में दिशा कुमारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पांचों चक्रों में जीत हासिल की और पूरे 5 अंक लेकर अपराजित रहते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने हर मुकाबले में सटीक रणनीति और आत्मविश्वास का परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में दिशा ने पटना की वंशिका माहेश्वरी को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

इस प्रतियोगिता में वंशिका माहेश्वरी 4 अंकों के साथ उपविजेता रहीं। वहीं, पूर्णिया की नव्या आकृति और किशनगंज की अपर्णा शर्मा ने भी 4-4 अंक हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेक के आधार पर उन्हें क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान मिला।

दिशा कुमारी की इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर जिले में खुशी की लहर है। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार, अध्यक्ष विनय कुमार और वरीय खिलाड़ी विवेक रोहन शर्मा समेत कई शतरंज प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दिशा की इस जीत ने न सिर्फ मुजफ्फरपुर, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है और आने वाले समय में उनसे और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद जताई जा रही है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD