मुज़फ्फरपुर। शहरी विकास को गति देने और नागरिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिलाधिकारी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत 4.33 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 18 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सभी योजनाओं के अंतर्गत शहर में सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बुडको (BUDCO) को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी ने इन कार्यों को सरकारी मानकों के अनुरूप और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर एवं साधन संपन्न बनाने की दिशा में ये योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी।

इस स्वीकृति से यह स्पष्ट है कि प्रशासन अब ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों के बुनियादी ढांचे को भी प्राथमिकता दे रहा है। सड़क और नाला निर्माण से जहां आमजन की आवाजाही आसान होगी, वहीं जल निकासी की पुरानी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं:

1. मालीघाट पंचमुखी चौक से भारत माता चौक, पूसा रोड मुख्य पथ तक सड़क एवं नाला
2. चित्रगुप्त पुरी – मास्टर इमरान जी से मुन्ना जी के घर तक
3. झिटकहिया रोड नंबर 10
4. चित्रगुप्त पुरी – मोहन प्रसाद श्रीवास्तव से रजीबुल्लाह खान होते हुए शंभू गुप्ता तक
5. मिष्ठान गली – किराना दुकान से मस्जिद तक
6. बीबीगंज, गांधीनगर रोड नंबर 3
7. पुरानी माई स्थान गली – विनोद जी की दुकान से अन्नपूर्णा निवास तक
8. लक्ष्मी चौक – एसबीआई एटीएम गली से पूर्व मेयर के घर तक
9. झिटकहिया मेन रोड – साईट केयर हॉस्पिटल से NH 57 तक
10. माड़ीपुर चौक – आजाद मोहल्ला से मल्लाह टोली तक
11. कच्ची सराय रोड – कृष्ण मुरारी पांडे से स्व. विजय लोहिया तक
12. रमणा क्लब रोड – धोबिया गली
13. मिठनपुरा जगदीशपुरी लेन नंबर 3
14. मिठनपुरा माली टोला – विनोद ठाकुर से रूपेश ठाकुर तक
15. बेला बड़ चौक – प्रदीप राम की पान दुकान से प्रमोद राम तक
16. मिठनपुरा लाला – पासवान टोला व शर्मा जी से जगन्नाथ प्रसाद तक
17. माड़ीपुर स्कूल रोड – राकेश जी से अशोक सिंह विधायक तक
18. अमर सिनेमा, आरा मशीन गली – कृष्ण चंद्र पांडे से सुधीर पांडे तक

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD