मुजफ्फरपुर जिले के युवा रक्तदाता ग्रुप मुजफ्फरपुर की ओर से शरफुद्दीनपुर स्थित एक निजी इंग्लिश क्लासेज के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस रक्तदान शिविर में कुल 27 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें से 19 रक्तवीर और रक्तवीरांगनाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर युवा रक्तदाता ग्रुप के संस्थापक गोपी मेहता ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह के शिविरों का आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। वहीं शिविर के संचालक राज चौधरी ने कहा कि आज के शिविर में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया है। उन्होंने सभी से अपील की कि रक्तदान महादान है और जब भी अवसर मिले, लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रेम कुमार, सुमन कुमार, विशाल, संतोष कुमार, मयंक राज, संजना, अंकुश कुमार, अंजना, रवि, अभय, शशि राज, रौनीश, सुधीर सोनी, सचिन, राजा बाबू, निखिल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD