मुजफ्फरपुर। वैशाली से महागठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला ने बरुराज विस क्षेत्र के हरनाई, कोरीगांवा, महमादा, बांसघाट, परसौनीनाथ, कमालपुर बिथरौल, इब्राहिमपुर, मंगुराहा ताजपुर, जाटोलिया आदि पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान कहा कि वैशाली का विकास रघुवंश बाबू के रहते हुए और आगे उन्हीं के सपनों को पूरा करने के लिए राजद की सरकार जरूरी है।










