पटना। बिहार के होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। वे आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां भारत अंडर-19 टीम 21 सितंबर से 10 अक्टूबर तक तीन एकदिवसीय और दो बहु-दिवसीय मुकाबले खेलेगी। ये सभी मैच नॉर्थ्स ग्राउंड, ऑस्ट्रेलिया में होंगे। टीम में वैभव के अलावा आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार और अभिज्ञान कुंडू जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 52 गेंदों में शतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिससे वे सुर्खियों में आ गए थे। आईपीएल 2025 में भी उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने इस चयन को बिहार क्रिकेट की उभरती ताकत और वैभव की मेहनत का नतीजा बताया है। वैभव की सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है।











