बिहार में 23 जून को होने वाले विपक्षी बैठक के पहले बेगूसराय में गुरुवार की सुबह आईटी और ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। सीएम नीतीश के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह के आवास पर आईटी और ईडी की रेड पड़ी है।

जानकारी के मुताबिक अजय सिंह के पटना, दिल्ली, बेगूसराय एवं उड़ीसा सहित कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। अजय सिंह के श्री कृष्ण मोहल्ला स्थित आवास से लेकर मोहल्ले तक का इलाका पुलिस छावनी में बदल गया है। अजय सिंह जदयू अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह के भी करीबी बताये जा रहे हैं।
टेंडर और राजनीतिक चंदा को लेकर कारोबारी कारू सिंह उर्फ अजय सिंह के यहाँ सर्च अभियान, मंत्री विजय चौधरी के करीबी के यहां छापा। pic.twitter.com/GFK0WU4xkc
— News18 Bihar (@News18Bihar) June 22, 2023

बता दें कि नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह का नाम बेगूसराय के बड़े उद्योगपति में शामिल हैं। अजय सिंह का लोहा फैक्ट्री समेत 12 से अधिक उद्योग धंधे हैं। जदयू के कई बड़े नेताओं के साथ उनकी दोस्ती बताई जाती है।










