बिहार में आज शुक्रवार को एक बार फिर इनकम टैक्स की टीम सक्रिए नजर आ रही है। आज सुबह ही JDU के नेता व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी और बिल्डर गब्बू सिंह के कई तीनों पर रेड की जा रही है। वही दूसरा रेड JDU से जुड़े एक और व्यक्ति के घर में IT की टीम रेड कर रही है। पटना के बिल्डर अरविंद सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम मौजूद है छापेमारी कर रही है। सूचना के मुताबिक पटना के पटेलनगर स्थित शकुंतला एनक्लेव में अरविंद का फ्लैट है। जहां छापेमारी चल रही है।


JDU से जुड़े है बिल्डर
मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डर अरविंद सिंह अथमलगोला के रहने वाले हैं। साथ ही जेडीयू के कई नेताओं से उनके नजदीकी रिश्ता हैं। वही गब्बू सिंह भी JDU के नेता है सौ साथ ही बिल्डर भी है।












