बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां तैयारियों का दौर तेज हो गया है वहीं अब विधायकों का अपने इलाके में दौरा भी तेज हो गया है.लेकिन इस बार के चुनाव में विधायकों को जनता का भारी विरोध सहना पड़ रहा है.सत्ता पक्ष के विधायकों को लगातार जनता का विरोध सहना पड़ रहा है. आज भी यह सिलसिला जारी रहा।
https://twitter.com/PinkuGiri7/status/1306133182421413889?s=19
जेडीयू विधायक उमेश कुशवाहा को आज अपने इलाके में जनता का भारी विरोध झेलना पड़ा. जानकारी के मुताबिक विधायक उमेश कुशवाहा आज चुनावी जमीन को भांपने अपने क्षेत्र में गए थे. इस बीच लोगों ने विधायक जी का विरोध शुरू कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोग और विधायक समर्थको ंके बीच हाथापाई भी हुई.
विधानसभा चुनाव की तारीखों केऐलान के पहले लगातार सत्ता पक्ष के विधायकों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को मंत्री प्रेम कुमार को भी औरंगाबाद में जनता का विरोध झेलना पड़ा था वहीं दरभंगा में बीजेपी विधेयक जीवेश मिश्रा का लगातार विरोध हो रहा है. इससे पहले राजद से जदयू में शामिल हुए महेश्वर यादव को भी जनता का लगातार विरोध झेलना पड़ रहा है इसके साथ ही इन विधायकों के विरोध का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.
Input: News4Nation







