बिहार के दानापुर में अपराधियों ने सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता और दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है. बदमाशों ने दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक मेहता को उनके नासरीगंज स्थित घर के बाहर ही गोली मार दी. दीपक मेहता को उपचार के लिए तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक जेडीयू नेता दीपक मेहता दानापुर के नासरीगंज में रहते थे. वे अपने घर के सामने ही थे कि अचानक आए कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. दीपक मेहता गोली लगने के बाद लहुलुहान होकर गिर पड़े. गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर घर के लोग भी बाहर निकल आए और आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े.

दीपक मेहता को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले. घायल दीपक को परिजन और आसपास के लोग उपचार के लिए तत्काल नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान दीपक मेहता की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है.

मामला सत्ताधारी दल के नेता से जुड़े होने के कारण घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. गौरतलब है कि बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाएं नीतीश कुमार की सरकार के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही हैं. बढ़ते अपराध को लेकर विपक्षी सरकार को घेर रहे हैं तो वहीं सहयोगी बीजेपी के नेता भी इसे लेकर सवाल उठाते रहे हैं.

nps-builders

prashant-honda-muzaffarpur

peter-england-muzaffarpur

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *