पटना। अब गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलेगी। कृषि क्षेत्र में विविधता और नवाचार को बढ़ावा देने के तहत बिहार सरकार ने यह फैसला लिया है। उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि गेंदा की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 40 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

सरकार ने इस योजना के लिए 6.35 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे राज्य के सभी जिलों के किसान लाभान्वित होंगे। खेती के लिए प्रति हेक्टेयर कुल लागत 80,000 रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें से 50 फीसदी राशि अनुदान के रूप में किसानों को मिलेगी।

किसानों को पौधों की आपूर्ति भी अनुदानित दरों पर की जाएगी और अनुदान की राशि एकमुश्त दी जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बिहार को पुष्प उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना, गेंदा फूल की व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देना और इससे जुड़े प्रसंस्करण क्षेत्र को भी विकसित करना है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD