मुजफ्फरपुर। सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर सभागार में माँ जगदम्बा पुत्र सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के अध्यक्ष दीप आदित्य की अध्यक्षता एवं महासचिव रोहित शर्मा के संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में आगामी श्रावणी मेले के दौरान निःशुल्क सेवा शिविर, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सहायता, पेयजल व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता अभियान तथा प्रशासनिक सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार एवं सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

माँ जगदम्बा पुत्र सेवा दल हमेशा की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा। सभी सदस्यों से अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

बैठक में आदित्य कुमार, ऋतिक गुप्ता, विवेक शर्मा, उदय कुमार, मृणाल संदर्शी, पवन सराफ, निखिल शिवानी सिंह, शिवानी कुमारी, प्रीति , रुक्मणि एवं कविता सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD