मुजफ्फरपुर : सावन मास की शुरुआत के साथ ही बाबा गरीब नाथ धाम में भक्तों का आना शुरू हो गया है। ऐसे में इस बार मां गंगा सेवा दल ने खास पहल करते हुए श्रावण मेले के दौरान गरीब नाथ धाम आने वाले शिव भक्तों की सेवा का जिम्मा उठाया है।
सेवा दल के सभी सदस्य पूरे सावन माह में बाबा गरीब नाथ धाम पहुंचने वाले कमरिया बांधों की सेवा में लगे रहेंगे। इस सेवा कार्य का उद्देश्य शिव भक्तों को हर संभव सहायता देना है, ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सेवा दल ने शहरवासियों से अपील की है कि जो भी शिव भक्त गरीब नाथ धाम में सेवा करना चाहते हैं, वे मां गंगा सेवा दल से जुड़कर इस पुण्य कार्य में भागीदार बन सकते हैं।
सेवा दल की प्रमुख जिम्मेदारियां और पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
• संरक्षक – मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह
• मुख्य संरक्षक – बाबा अभिषेक पाठक (गरीब नाथ धाम)
• अध्यक्ष – मनीष कुमार सिंह
• उपाध्यक्ष – सुजीत कुमार छोटू
• कोषाध्यक्ष – हर्ष मिश्रा
• सचिव – प्रिंस कुमार श्रीवास्तव
सेवा दल की ओर से मुजफ्फरपुर समेत सभी भक्तों को सावन मास की शुभकामनाएं दी गई हैं। उनका मानना है कि सेवा ही सच्ची भक्ति है, और गरीब नाथ बाबा की कृपा से यह अवसर उन्हें प्राप्त हुआ है।

