दिनांक 05 से 07 जून 2026 तक खेल भवन, भागलपुर में आयोजित 16वीं बिहार राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर वुशू चैंपियनशिप 2026 में मुज़फ्फरपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 26 स्वर्ण, 8 रजत एवं 11 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। मुज़फ्फरपुर ने सांडा स्पर्धा एवं ताओलू स्पर्धा दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी – दीपु कुमार, सागर कश्यप, श्रेयांश चौधरी, संध्या कुमारी (22 किग्रा), सालू कुमारी, संध्या कुमारी (31 किग्रा), तनमय कुमार, आशीष कुमार, मो. शेहनवाज, मायरा कुमारी, प्रीति कुमारी, उज्जवल कुमार, प्रांशु राज, वरुण सिंह, विशेष मणि सिंह (2 स्वर्ण), प्रीत राज (2 स्वर्ण), दिव्यांश बसंत, आरनव (3 स्वर्ण), कृष्णा कुमारी एवं रिशिवा रिधी (2 स्वर्ण)।

रजत पदक विजेता खिलाड़ी – हरिओम कुमार, कुमार तेजश, अदिति कुमारी, आराध्या पांडेय, आर्यन कुमार, प्रभु राय सिंह, खुशी कुमारी एवं कृष्णा कुमारी।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी – शिवानंद कुमार, शिवांश चौधरी, साक्षी कुमारी, राघव, अमृत आनंद, दीपांजलि कुमारी, अन्नू कुमारी, विपिन कुमार, समरवीर शर्मा, मो. आमिर रज़ा एवं प्रिंस कुमार।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुज़फ्फरपुर टीम के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे प्रशिक्षक गेशु कुमारी एवं सौरभ कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुज़फ्फरपुर वुशू संघ की महासचिव ईशा मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुज़फ्फरपुर वुशू संघ ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD