मुजफ्फरपुर कबड्डी क्लब द्वारा रविवार को लंगट सिंह महाविद्यालय के कबड्डी ग्राउंड में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उन खिलाड़ियों के सम्मान में रखा गया, जिन्होंने हाल ही में लखीसराय में आयोजित अंतर प्रमंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तिरहुत प्रमंडल का नाम रोशन किया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा 19 से 22 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की अंडर-19 टीम ने मुंगेर प्रमंडल को 50–43 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 टीम ने पटना प्रमंडल को 34–30 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह, पूर्व सचिव विनोद गुप्ता और महेंद्र कुमार (शारीरिक शिक्षक) उपस्थित रहे। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की।

क्लब के कोच अभिषेक कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने पूरे प्रमंडल को गौरवान्वित किया है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने कोच अभिषेक, अंकित कुमार और विशाल कुमार के योगदान की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जल्द ही बिहार राज्य टीम का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों को इस उपलब्धि से भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

I just find myself happy with the simple things. Appreciating the blessings God gave me.