PATNA : नशामुक्ति दिवस पर पटना में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले में अत्यधिक शराब जब्ती व गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीएम प्रणव कुमार और एससपी जयंतकांत को पुरस्कृत किया। इनके अलावा उत्पाद थानेदार कुमार अभिनव, इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी, जयप्रकाश राय और एएलटीएफ के सिपाही राजीव रंजन को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजित समारोह में सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।












