मुजफ्फरपुर जिले के इब्राहिमपुर स्थित बेरुआ गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार का चयन प्रतिष्ठित इंटरनेशनल रिसर्च प्रोजेक्ट ओलंपियाड (IRPrO) के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडोनेशिया द्वारा किया जाता है, जिसमें दुनिया के विभिन्न देशों से चुनिंदा प्रतिभागियों को अवसर मिलता है।

अभिषेक ने बताया कि प्रत्येक देश से केवल शीर्ष पांच प्रतिभागियों का चयन किया जाता है। भारत से चयनित प्रतिभागियों में उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो जिले और राज्य के लिए गर्व की बात है।

साधारण किसान परिवार से आने वाले अभिषेक के चाचा सीमेंट एजेंसी का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। कुछ समय पूर्व उनके पिता का आकस्मिक निधन हो गया था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अभिषेक ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

अभिषेक की इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD