मुजफ्फरपुर। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। इसकी जानकारी रचना शर्मा, सचिव, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ ने दी।
उन्होंने बताया कि 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी अयान जाकी को सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला दरभंगा के खिलाफ खेला जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम बुधवार शाम को सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी।
टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
1. अयान जाकी (कप्तान)
2. स्वर्णमोल (विकेटकीपर)
3. रिशीत रत्ना
4. प्रेम
5. अयान राज
6. कृष कुमार
7. दिव्यांशु
8. शाश्वत (विकेटकीपर)
9. शौर्य समीर
10. अर्णव कुमार
11. अमन राज
12. लव कुमार
13. अंकित कुमार
14. अजीत कुमार
15. विश्वजीत कुमार
16. मानस राज
17. बबलू राज

