दो हफ्ते पहले बीजेपी से गठबंधन तोड़ आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में बीजेपी के वॉकआउट के बीच ध्वनिमत से बहुमत साबित किया। सरकार के आग्रह पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिस पर बीजेपी के विधायकों ने लौटकर विरोध जताया और दोबारा सदन से वॉकआउट कर गए। सरकार के पक्ष में 160 वोट पड़े और विपक्ष में शून्य वोट।

nps-builders

सदन में आज पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने से उनकी राजनीतिक साख खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन शायद सीएम के तौर पर उनकी आखिरी पारी है। बिहार विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस में बोलते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी को 2013 में पहली बार धोखा दिया और फिर दोबारा 2022 में धोखा दिया है।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *