PATNA : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब लोगों को लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। डाक विभाग घर-घर जाकर यह सेवा उपलब्ध कराएगा।
जानकारी के मुताबिक, यूआईडीएआई ने इस पहल के लिए नोडल संस्थानों के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत पहले चरण में पटना जीपीओ से की जाएगी।

जीपीओ के डाकियों और अन्य डाककर्मियों को पहले आधार से संबंधित अपडेट प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद ये कर्मचारी सीधे लोगों के घर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देंगे।

अभी तक बड़ी संख्या में लोग आधार सेवा केंद्रों पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए जाते हैं और कई बार उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आम जनता को राहत मिलेगी और घर पर ही आसानी से यह कार्य संभव होगा।










