मुज़फ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। खंगुराडीह और बंधपुरा पंचायत की सीमा पर स्थित गोरधुवा पुल के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबकर खंगुराडीह गांव के पाँच बच्चों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बच्चे चौर किनारे खेल रहे थे और इस दौरान मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरे थे। गहरे गड्ढे में फंस जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए। ग्रामीणों ने काफी कोशिश की, लेकिन तब तक सभी की डूबकर जान चली गई।

मृत बच्चों की पहचान इस प्रकार हुई है:
• अनस (15) पुत्र मो. शहजाद
• हिदायतुल्ला (14) पुत्र मो. रेयाज
• हमजा अली (12) पुत्र कल्लू उर्फ मुस्तफा
• मो. रहमान (12) पुत्र मो. अफताब
• अब्बू तालीम (12) पुत्री नर्गिस प्रवीण

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इसे बेहद हृदयविदारक हादसा बताया है।









