भारत एवं बिहार के चौमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित एनडीए सरकार विकास के नाम पर जनसमर्थन माँगती है, न कि जात के आधार पर। विपक्षी पार्टियाँ लगातार चुनाव को जातीय आधार पर धकेलने का काम करती है, जबकि NDA की सरकार हमेशा अपने किये गये कार्यों के ऊपर वोट माँगने का काम करती है। यह बातें नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने अति पिछड़ा वर्ग के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सम्पन्न हुई बैठक में कही।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विकास बनाम विनाश की लड़ाई इस बार बिहार विधानसभा के चुनाव में प्रमुख मुद्दा है और हम अपने विकास के गाथा को लेकर ही जनता से समर्थन की माँग करने वाले हैं।
मंत्री प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुज़फ़्फ़रपुर विधानसभा सीट से मंत्री श्री शर्मा का नामांकन 20 अक्टूबर 2020 को होने जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद राधामोहन सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थिति होने वाले हैं ।
साथ ही कम्पनीबाग़ स्थित मुज़फ़्फ़रपुर क्लब में राजग गठबंधन की ओर से 20 अक्टूबर को “आशीर्वाद सभा” का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी अतिथि का भाषण भी होगा।







