मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में बने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया से ऑनलाइन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। मुंबई और बनारस से भी विशेषज्ञ डॉक्टर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
570 करोड़ की लागत से बना अस्पताल
कैंसर अस्पताल का निर्माण लगभग 570 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. रविकांत ने बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से उत्तर बिहार के कैंसर मरीजों को अब इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस
अस्पताल के नए भवन का निर्माण करीब चार साल से जारी था। फिलहाल यह प्रीफैब संरचना में संचालित हो रहा है। नए भवन में –
• 22 ओपीडी विभाग
• 13 आईसीयू और एचडीयू वार्ड
• पीडियाट्रिक और गायनी ऑन्कोलॉजी विभाग
• 6 आधुनिक ऑपरेशन थियेटर
• ब्लड बैंक की सुविधा











