बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के बीच सीधी अमृत भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। फिलहाल इसके समय-सारणी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन 22 अगस्त को गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पूर्व मध्य रेल के अनुसार, इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को हैदराबाद जैसे आईटी हब से सीधा संपर्क मिल सकेगा। कार्यक्रम में गयाजी-दिल्ली समेत कई मार्गों पर नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को भी प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे।

वर्तमान में मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को हाजीपुर, पटना या हावड़ा से ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे सफर लंबा और परेशानी भरा हो जाता था। नई अमृत भारत ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा आसान हो जाएगी।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD