प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का परिवार राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत बधाई।

बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को भी बधाई। राजग परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से मैं आपको हरसंभव मदद का आश्वासन देता हूं। इस बार पिछली सरकार के कई मंत्रियों को मौक नहीं मिला है, वहीं कई नए लोगों को मौका मिला है। मंत्रिपरिषद में बीजेपी से 7, जेडीयू से 5, हम और वीआईपी से एक-एक मंत्रियों को जगह मिली है। शपथ ग्रहण के दौरान समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे।
Congratulations to @NitishKumar Ji on taking oath as Bihar’s CM. I also congratulate all those who took oath as Ministers in the Bihar Government. The NDA family will work together for the progress of Bihar. I assure all possible support from the Centre for the welfare of Bihar.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2020
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बीजेपी की ओर कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद और बेतिया की विधायक रेणु देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पिछली तीनों एनडीए सरकार में सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिला है। उनकी जगह तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को मौजूदा सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बाद सरायरंजन से जेडीयू के विधायक और पिछली विधानसभा के स्पीकर विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के बेहद करीबी माने जाने वाले विजय चौधरी के मंत्री बनने के बाद यह साफ हो गया है कि पटना साहिब से विधायक नंद किशोर यादव अगले विधानसभा स्पीकर होंगे। विजय चौधरी के बाद सुपौल से विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री थे और लगातार सातवीं बार विधायक बने हैं।बिजेंद्र यादव के बाद जेडीयू से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी और फुलपरास से पहली बार विधायक बनीं शीला कुमारी ने मंत्री पद की शपथ ली।
Source : Hindustan





