आज दिएक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी बहलखाना रोड स्थित एक प्रयास मंच कार्यालय में छठ व्रतीं के बीच छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया. मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि एक प्रयास मंच के द्वारा शहर मे शिक्षा जागरुकता के साथ अन्य समाजिक कार्य भी किया जाता है. अभी लोक आस्था का महापर्व डाला छठ यानी छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है सभी लोग तैयारी करने में लगे हैं इसी को देखते हुए एक प्रयास मंच के द्वारा गरीब व जरूरतमंद छठ व्रतीं के बीच छठ पूजा सामग्री नारियल, डाला सुप, अगरबती, वितरण कर सहयोग किया गया ताकि ये भी लोग अपने परिवार के साथ खुशी से छठ पूजा मना सकें.











